बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार आज काम कर रहे हैं, जो कभी चाइल्ड आर्टिस्ट्स रह चुके हैं। इन्हीं में से दो कलाकार जल्द ही एक मेगा बजट कॉमेडी मूवी ला रहे हैं, जिसमें अक्षय कुमा से लेकर संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। इन दोनों कलाकारों ने सालों पहले अनिल कपूर और श्रीदेवी की मिस्टर इंडिया में साथ काम किया था। उस फिल्म में इन दोनों का एक पोज था, जो इन्होंने रीसेंटली रीक्रिएट किया है। जब से इनका ये पोज इंटरनेट पर आया है, हर कोई इनकी जर्नी के बारे में बात कर रहा है। अगर आप अब तक नहीं समझ पाएं हैं कि हम किन कलाकारों की बात कर रहे हैं तो बता दें कि वो आफताब शिवदासानी और अहमद खान हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Box Office: दिलजीत-शरवरी स्टारर ने 10वें दिन दर्ज कराई भारी बढ़ोतरी, इतना हुआ कलेक्शन
GUESS WHO: Mr. India के इन चाइल्ड आर्टिस्ट ने बना डाली 300 करोड़ की मूवी (Image Source: Mr India/AI)
Mr. India में Ahmed Khan-Aftab Shivdasani ने किया था काम
80 के दशक में डायरेक्टर शेखर कपूर ने मिस्टर इंडिया नाम की एक कमाल की मूवी बनाई थी, जिसमें आफताब और अहमद खान ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, इसके चाइल्ड आर्टिस्ट्स को काफी काम किया था। आज भी इस फिल्म में काम करने वाले बच्चे मूवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और अच्छा काम कर रहे हैं। अहमद खान और आफताब शिवदासानी इन्हीं बच्चों में से हैं, जो जल्द ही अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल लेकर आ रहे हैं। जहां आफताब इसमें एक्टिंग करते दिखाई देंगे तो वहीं अहमद खान ने इसे डायरेक्ट किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Jana Nayagan: इस खास दिन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फिल्म रिलीज की होगी घोषणा !! फैन्स ने लगाए कयास
GUESS WHO: Mr. India के इन चाइल्ड आर्टिस्ट ने बना डाली 300 करोड़ की मूवी (Image Source: Social Media)
2026 की सबसे बड़ी मूवी है Welcome To The Jungle
डायरेक्टर अहमद खान की वेलकम टू द जंगल साल 2026 की सबसे बड़ी कॉमेडी मूवी है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नाडिस और आफताब शिवदासानी जैसे कलाकार दिखाई देंगे। इस फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर बनाया गया है और ये जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर आएगी।
