ठंडे बस्ते में गई कार्तिक आर्यन-सारा अली खान की 'मेट्रो इन दिनों'!! इस प्रोजेक्ट पर ध्यान दे रहे हैं अनुराग बासु

Metro in Dino will be Delay: आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' अब रिलीज नहीं हो रही। लंबे समय से अटकी यह फिल्म एक साल और आगे बढ़ गई है । मेकर्स ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है लेकिन अभी इसे रिलीज नहीं किया जा रहा।

Metro in Dino will be Delay: आदित्य रॉय कपूर( Aditya Roy Kapur) और सारा अली खान ( Sara Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' पर संकट के बादल छाए हुए हैं। 2024 में रिलीज होने वाली यह रोमांटिक फिल्म अब लंबे समय के लिए बंद कर दी गई है। इसे रिलीज करने में देरी की जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार निर्माता अनुराग बासु ( Anurag Basu) अब कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) की फिल्म पर ध्यान दे रहे हैं।

Metro in Dino will be Delay

पिछले साल हुई आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान की मूवी मेट्रो इन दिनों की घोषणा हुई थी। स्टार्स ने फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी थी। फैंस दोनों की जोड़ी को पहली बार साथ देखने के लिए बेताब थे,लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म को रोक दिया गया है। 2024 में रिलीज होने वाली फिल्म अब 2026 तक टाल दी गई है। अनुराग बासु जो मेट्रो इन दिनों पर काम कर रहे थे अब वह कार्तिक आर्यन और श्रीलीला स्टार फिल्म पर ध्यान दे रहे हैं। कार्तिक आर्यन की ये लव स्टोरी इसी साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इसे पूरा करने के बाद ही अनुराग 'मेट्रो इन दिनों' पर काम करेंगे।

End of Feed