Aditya-Ananya might soon make an official announcement: बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अनन्या पांडे संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को बीते दिनों फैंस ने कई बार एक साथ स्पॉट किया है। बताया जा रहा है कि एक पार्टी से शुरु हुआ मुलाकातों का दौर जल्द ही प्यार में बदल गया और इन दिनों दोनों काफी खुश हैं। आदित्य रॉय कपूर की अनन्या पांडे से पहले भी कई सारी गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं लेकिन इस बार वो काफी सीरियस नजर आ रहे हैं। आदित्य ने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को इस बात का इशारा भी दे दिया है कि वो अनन्या पांडे संग रिलेशन में हैं।
इश्क में डूबे Aditya Roy Kapur-Ananya Panday को मिली घरवालों से हरी झंडी
इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को जानकारी दी है, 'अनन्या और आदित्य एक-दूसरे से वाकई बहुत प्यार करते हैं। इन दोनों के घरवालों ने भी इनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है। आदित्य-अनन्या जल्द ही अपने रिश्ते को एक स्तर ऊपर लेकर जा सकते हैं लेकिन ये दोनों जल्दबाजी में नहीं हैं। दोनों के एक-दूसरे का साथ काफी अच्छा लग रहा है। ये दोनों जल्द ही वेकेशन पर साथ जा सकते हैं। अनन्या और आदित्य इस रिश्ते को थोड़ा और समय देना चाहते हैं। हो सकता है कि जल्द ही आदित्य और अनन्या अपने इश्क का ऐलान करके लोगों को चौंका दें।'
सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, 'आदित्य और अनन्या इस वक्त काम पर ज्यादा फोकस देना चाहते हैं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और फ्यूचर को लेकर कई बातें डिसाइड कर चुके हैं।' अगर प्रोफेशन लाइफ की बात करें तो अनन्या जल्द ही ड्रीम गर्ल 2 में दिखाई देंगी तो वहीं आदित्य रॉय कपूर गुमराह लेकर दर्शकों के सामने होंगे। वैसे आपको आदित्य और अनन्या की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
