Ananya Pandey संग ब्रेकअप की खबरों के बीच आदित्य रॉय कपूर ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, बोले- 'मुझे कमिटमेंट का फोबिया..'

Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey Break Up: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर अब करीना कपूर खान के चैट शो में नजर आने वाले हैं। इस दौरान पर अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी बात करते नजर आए हैं। यहां उनके इस बयान पर एक नजल डालते हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey Break Up: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपने चैट शो की वजह से सुर्खियों में हैं। अब करीना ने आदित्य रॉय कपूर से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात की है। आदित्य, करीना कपूर के चैट शो व्हाट वीमेन वांट में नजर आए हैं जहां उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात की है। बीते कुछ समय से आदित्य राय कपूर और अनन्या पांडे के रिलेशनशिप की खबरें काफी सुर्खियों में हैं। जिसके बाद उनके ब्रेकअप की अफवाहों ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। अब सोशल मीडिया पर आदित्य के रिलेशनशिप स्टेटस को दिए गए इस बयान ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। यहां उनके इस बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi की दहशत के आगे नहीं झुकेगा Salman Khan का सिर, सीना चौड़ा कर बोले पापा सलीम- 'उससे माफी क्यों मांगे...'

Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey breakup

आदित्य रॉय कपूर ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस

क्या आदित्य रॉय कपूर कमिटमेंट-फ़ोबिक हैं? एक्टर ने खुद इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कह सकता कि मैं कमिटमेंट फोबिक हूं, क्योंकि जब मैं और यंग था, तब मेरे कई लंबे रिलेशनशिप रहे हैं। ऐसे रिश्ते जो पांच या तीन साल तक चले। इसलिए मैं कमिटमेंट-फ़ोबिक नहीं हूं। लेकिन आपको किसी के साथ रहने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। आपको सिर्फ इसलिए रिलेशनशिप में नहीं आना चाहिए क्योंकि आप बहुत अकेला फील कर रहे हैं।

End of Feed