Aditya Roy Kapoor और Ananya Pandey को एक साथ रैम्प वॉक करते देख रो पड़े फैंस, कहा- 'इसको भी ये ले गई..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 13, 2023, 09:53 AM IST

Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey at Lakme Fashion week 2023: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अब दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया है। लैक्मे फैशन वीक 2023 में दोनों एक साथ रैम्प वॉक पर नजर आए हैं। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रैम्प वॉक पर एक साथ दिखे आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे।
  • दोनों को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं।
  • अब आदित्य और अनन्या ओपन रिलेशनशिप में आ गए हैं।

Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey at Lakme Fashion week 2023: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे के रिलेशनशिप की खबरें बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच लैक्मे फैशन वीक 2023 में दोनों एक साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए हैं। जिसके साथ ही अब बॉलीवुड के इस नए कपल ने दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया है। लैक्मे फैशन वीक 2023 में दोनों एक साथ रैम्प वॉक पर नजर आए हैं। आदित्य और अनन्या की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस दोनों को एक साथ देखकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि दोनों एक साथ काफी प्यारे लगते हैं, वही कई लोग इस जोड़ी को देखकर ट्रोल भी कर रहे हैं। रैम्प वॉक पर अनन्या और आदित्य, मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कपड़ों में नजर आए हैं। आइए आदित्य और अनन्या की फोटोज पर नजर डालते हैं।

Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey

Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey

बी-टाउन के नए कपल बने अनन्या और आदित्य

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को लैक्मे फैशन वीक 2023 में एक साथ देखकर फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। रैम्प पर दोनों एक दूसरे की आंखों में आंखे डालकर रोमांटिग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अब फैंस का मानना है कि दोनों अब ओपन रिलेशनशिप में आ गए हैं। इस बीच काफी फैंस अनन्या पांडे से जैलेस भी नजर आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'नहीं यार.. आदित्य रॉय कपूर रिलेशनशिप में नहीं हो सकता है।' एक और यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जिस तरह ये दोनों एक दूसरे को देख रहे हैं।'

End of Feed