Aditya Roy Kapoor-Ananya Panday:आदित्य का हाथ थामे नजर आईं अनन्या, कपल के रोमांटिक डिनर डेट का वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 28, 2023, 10:01 AM IST

Aditya Roy Kapoor -Ananya Panday Viral Video: आदित्य और अनन्या का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो में कपल ट्विनिंग आउटफिट में नजर आ रहा है। दोनों का रिलेशनशिप सुर्खियों में हैं।

Aditya Roy Kapoor -Ananya Panday Viral Video: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की डेटिंग की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। दोनों हाल ही में डिनर डेट के लिए गए थे। रूमर्ड कपल ट्विनिंग आउटफिट में नजर आया। आदित्य और अनन्या ने साथ में पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अनन्या आदित्य के कंधे पर अपना सिर रखे हुए और उनका हाथ थामे हुए नजर आ रही हैं। कपल के रोमांटिक वायरल वीडियो ने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

End of Feed