Aditya Roy Kapoor - Ananya Panday : अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म में अनन्या के काम को दर्शकों ने पसंद किया है। एक्ट्रेस की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अनन्या इन दिनों आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर साथ में मूवी और लंच डेट पर जाते हैं। रूमर्ड कपल हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ। अनन्या और आदित्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey (credit pic: instagram)
अनन्या और आदित्य अलग-अलग एयरपोर्ट पहुंचे। ऐसे में पैपराजी को दोनी की तस्वीरें साथ में लेने का मौका नहीं मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या और आदित्य एक- साथ वेकेशन पर जा रहे हैं। कपल ने अपने रिलेशनशिप को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है।
आदित्य- अनन्या एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
आदित्य और अनन्या एयरपोर्ट पर कैजुअल आउटफिट में नजर आए। इससे पहले दोनों के यूरोप वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दोनों साथ में बार्बी मूवी भी देखने गए थे। कपल ने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई थी जो जमकर वायरल हुई थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आदित्य अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन डिनो में अनुपम खेर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख के साथ नजर आएंगे। वहीं, अनन्या सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ खो गए हम कहां में दिखाई देगी। एक्ट्रेस जल्द ओटीटी पर भी डेब्यू करने वाली हैं।
