Adipurush Trailer: आदिपुरुष को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में प्रभास (Prabhas), कृति सेनन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) लीड रोल में है। प्रभास और कृति की जोड़ी को बड़े पर्दे पर साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म के ट्रेलर का रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। प्रभास ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को कम करते हुए फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। प्रभास और कृति की फिल्म का ट्रेलर 9 मई को रिलीज किया जाएगा।
adipurush trailer (credit pic: instagram)
आदिपुरुष साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म का ट्रेलर सिर्फ भारत में ही नहीं यूएसए, कनाडा, मिडिल ईस्ट, सिंगापुर समेत अलग-अलग देशों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में भगवान राम और सीता की कहानी को दिखाया गया है।
प्रभास ने अनाउंस की आदिपुरुष की रिलीज डेट
फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन मां सीता और सैफ अली खान रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के ट्रेलर को ग्लोबली रिलीज किया जाएगा। फिल्म को भारत ही नहीं बल्कि 70 देशों में एक साथ लॉन्च किया जाएगा। प्रभास की फिल्म को लेकर विवाद जा रही है। कभी रावण के पोस्टर को लेकर तो कभी हनुमान के पोस्टर पर भड़के लोग। इसके अलावा फिल्म के वीएफएक्स को लेकर भी जमकर बवाल मचा था।
हनुमान जयंती पर मेकर्स ने हनुमान का पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर को देखने के बाद कई जगह पर शिकायत दर्ज हुई थी। मेकर्स ने सीता नवमी के मौके पर कृति सेनन का नया पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में सीता की सादगी ने जीता लोगों का दिल। ओम राउत की ये फिल्म शुरुआत से ही चर्चा में है। ये फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
