Adipurush दिखाएगी हिंदी में भी कमाल! पहले दिन सिर्फ इस भाषा में 35 करोड़ तक कमाने का अनुमान

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 16, 2023, 03:55 PM IST

Adipurush Latest News: फिल्म 500 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई है और यह 16 जून, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। टी-सीरीज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया और इसमें सैफ अली खान, कृति सेनन, सनी सिंह और देवदत्त नागे जैसे कलाकार भी हैं।

Adipurush Latest News: अपने ओपनिंग डे (16 जून, 2023) के साथ फिल्म आदिपुरुष ने जबदस्त शुरुआत की है। बॉक्स ऑफिस पर इसे बेहद अच्छी शुरुआत मिलने की आस है। एक्सपर्ट्स की मानें तो फिल्म रिलीज के पहले दिन 80 करोड़ रुपए से अधिक कमा सकती है। 11 जून, 2023 से इस फिल्म के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हुई थी। पीवीआर ने एक लाख 40 हजार टिकट बेचे, जिसके बाद आईनॉक्स ने 90 हजार टिकट्स की बिक्री की और उसके बाद सिनेपॉलिस ने 55 हजार टिकट्स की सेल की। अब तक (खबर लिखे जाने तक) देश भर की थियेटर चेन्स में इसके लगभग 2.70 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिसे काफी अच्छा माना जा रहा है और यह आंकड़ा मध्य रात्रि तक 2.85 लाख हो सकता है।

adipurush

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइलः IANS)

हालांकि, फिल्म का असल टारगेट बाहुबली 2 का ऑल टाइम हाई नंबर 6.50 लाख, पठान का 5.56 लाख और केजीएफ 2 का 5.05 लाख माना जा रहा था, मगर फिल्म इस मामले में ब्रह्मास्त्र के 3.02 लाख आंकडे़ से कम ही रहेगी। प्रभास स्टारर आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग्स से माना जा रहा था कि फिल्म दोपहर एक बजे तक नेशनल चेन्स में 10 करोड़ रुपए का बड़ा आंकड़ा क्रॉस कर जाएगी। यानी समझा जा सकता है कि यह पहले ही दिन हिंदी में सिर्फ 35 करोड़ रुपए (भारत में) कमा लेगी।

End of Feed