Adipurush के डायरेक्टर और कृति सेनॉन के किस पर विवाद! पुजारी बोले- होटल में जाएं, BJP नेता भी उखड़े

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 8, 2023, 06:44 PM IST

Adipurush Kiss Controversy Row: 16 जून को रुपहले पर्दे पर आने वाली आदिपुरुष फिल्म में दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने स्टार प्रभास ने भगवान राम का किरदार निभाया है, जबकि कृति इसमें सीता के रोल को प्ले करती दिखेंगी। सैफ अली खान का भी इस फिल्म में अहम रोल है और वह इसमें लंकेश को किरदार निभाते नजर आएंगे।

Adipurush Kiss Controversy Row: फिल्म आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत और एक्ट्रेस कृति सेनॉन से जुड़ी किस कॉन्ट्रोवर्सी पर विवाद पनप गया है। सेनॉन के गाल पर निर्देशक के दिए गुडबाय किस से जुड़े वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोग इसे पचा नहीं पाए। ऐसे लोगों में तेलंगाना में चिल्कुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी भी हैं। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है- यह घटना निंदनीय है। उस मंदिर में पति और पत्नी तक साथ नहीं जाते हैं। आप होटल रूम में जाएं और ये सब करें। आपके इस बर्ताव ने रामायण और मां सीता का अपमान किया है।

Adipurush Kiss Controversy

Adipurush Kiss Controversy: फिल्म आदिपुरुष 16 जून 2023 को रिलीज होगी। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

यही नहीं, बीजेपी के राज्य सचिव रमेश नायडू ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपील की है कि भविष्य में इस तरह की हरकतों से मंदिर और उसके आसपास बचा जाना चाहिए। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर सवाल उठाया- क्या आप लोगों (डायरेक्टर और एक्ट्रेस को टैग करते हुए) की ओर से इस तरह की हरकत को पवित्र जगह पर करना सच में जरूरी था?

End of Feed