Adipurush Controversy: फिल्म आदिपुरुष को लेकर विरोध और बवाल के बीच मनोज मुंतशिर ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 19, 2023, 05:34 PM IST

Manoj Muntashir Security: आदिपुरुष फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी है, मनोज मुंतशिर ने कहा है कि विवाद के बाद उन्हें खतरा है।

Adipurush Controversy Manoj Muntashir Security: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष को लेकर बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, गौर हो फिल्म आदिपुरुष की रिलीज के बाद से फिल्म के डायलॉग को लेकर लगातार मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, इस बीच आदिपुरुष फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी है, मनोज ने कहा है कि विवाद के बाद उन्हें खतरा है लिहाजा उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

Manoj Muntashir Secirity

आदिपुरुष फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर

गौर हो कि लोग लगातार सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, फिल्म के डायलॉग और सीन पर सवाल उठाए जा रहे हैं और उसका विरोध हो रहा है।

End of Feed