Adipurush Box Office Collection: विवाद के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर आदिपुरुष ने लहराया परचम, जानें दूसरे दिन की कमाई?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 18, 2023, 11:38 AM IST

Adipurush Box Office Collection Day 2: ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के डॉयलॉग्स को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि इस बात का असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिखाई नहीं दे रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Adipurush Box Office Collection Day 2: प्रभास (Prabhas), कृति सेनन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। आदिपुरुष ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को फर्स्ट डे पर जबरदस्त ओपनिंग मिली थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 140 करोड़ से ज्यादा बिजनेस किया है। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन करोड़ का बिजनेस किया है।

आदिपुरुष ने दूसरे दिन हिंदी बेल्ट में 37 करोड़ का बिजनेस किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। ये अभी शुरुआती आंकड़े है।

End of Feed