Tiger 3 में दिखेगा Hollywood जैसा सुपर एक्शन? Avengers Endgame से सल्लू की फिल्म का है यह कनेक्शन

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2023, 06:22 PM IST

Tiger 3 Latest News: सलमान खान के फैंस के लिए 2023 की दिवाली बेहद खास रहेगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनकी टाइगर-3 फिल्म इसी मौके पर रिलीज होगी।

Tiger 3 Latest News: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर-3 का कनेक्शन हॉलीवुड की एक खास मूवी से होगा। इस फिल्म का नाम है- अवेंजर्स एंडगेम। दरअसल, मार्वेल की इस फिल्म में जिन क्रिस बार्न्स (Chris Barnes) ने एक्शन कॉर्डिनेटर का काम किया था, वह टाइगर-3 के बोर्ड में शामिल हुए हैं।

salman khan tiger 3

Tiger 3 में सलमान खान अहम रोल में नजर आएंगे। (फाइल)

सूत्रों के हवाले से शनिवार (24 जून, 2023) को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया- यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) स्पाई यूनिवर्स आज भारत में सबसे शानदार फिल्म फ्रैंचाइजी है। टाइगर-3 जासूसी वाले तेवर में अपना अनूठा स्वाद लेकर आएगी जो कि पठान या वॉर फ्रेंचाइजी से अलग होगा।

End of Feed