Akshay Kumar Working Hours: बॉलीवुड में वर्क कल्चर की बहस तो हमेशा चर्चा में रहती है, लेकिन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का हालिया स्टैंड ने तो जैसे सब कुछ हिलाकर रख दिया हो। दीपिका पादुकोण ने 'स्पिरिट' (Spirit) और 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) के सीक्वल से हाथ धो लिया, क्योंकि वो 8 घंटे की वर्क शिफ्ट पर अड़ी रहीं। नई मां बनने के बाद वर्क-लाइफ बैलेंस चाहने वाली दीपिका को ट्रोलर्स ने 'पुशिंग' और 'डिमांडिंग' बुलाया, लेकिन उन्होंने फिर भी वो पीछे नहीं हटी। दीपिका पादुकोण के बाद अब एक के बाद एक स्टार्स का वर्क कल्चर को लेकर रिएक्शन सामने आ रहा है। इसी बीच अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के स्ट्रिक्ट रूटीन के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं अभिषेक बच्चन ने क्या खुलासा किया है, जिसने बी-टाउन में हलचल मचा दी है।
Image Source: IMDb
अक्षय कुमार नहीं करते 8 घंटे से ज्यादा काम
एक्टर अभिषेक बच्चन एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अभिषेक बच्चन का एक पुराना वीडियो है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये क्लिप 'हाउसफुल' (Housefull) प्रमोशन के दौरान 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) की है। जिसमें अभिषेक बच्चन अक्षय कुमार के वर्क कल्चर को लेकर बात करते दिखे। अभिषेक बच्चन ने कहा कि 'पैक-अप होते ही सबसे एक्साइटेड अक्षय कुमार होते हैं। वो 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करते। सुबह 7 बजे सेट पर आ जाते हैं तुरंत मेटर चालू। घंटे पूरे होते ही बीच शॉट में कपड़े उतारकर मेकअप निकाल लेते हैं और पैक-अप।' इस वीडियो में अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) भी नजर आ रहे हैं। स्टार्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।
इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 एडी 2' के बाहर होने के बाद भी दीपिका पादुकोण के पास कोइ फिल्मों की कमी नहीं हैं। दीपिका पादुकोण शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ फिल्म किंग (King) में नजर आएंगी, तो वहीं अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ फिल्म AA22xA6 में धमाल मचाएंगी।
