Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने अब अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के सामने खुद को प्रूव कर दिया है। उन्होंने दसवीं और घूमर जैसी फिल्मों में अपने एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया है, वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। अभिषेक की अपकमिंग फिल्म आई वांट टू टॉक (I Want to Talk) 22 नवंबर, 2024 को रिलीज होने जा रही है और फिलहाल अभिषेक मूवी का प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'
Abhishek Bachchan on Daughter Aaradhya Bachchan
आराध्या को लेकर क्या बोले अभिषेक बच्चन?
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, अभिषेक बच्चन ने बताया कि कैसे आराध्या की 'हिम्मत' के बारे में सीख से उनकी अपकमिंग फिल्म में अर्जुन के रोल में उनकी परफॉर्मेंस पर असर डाला है। उन्होंने कहा, 'जब आराध्या छोटी थी तो उसके पास एक किताब थी जिसमें एक किरदार ने 'मदद' को दुनिया का सबसे साहसी शब्द बताया था।'
सिंपल लेकिन डीप और बेहद जरूरी मैसेज जो अभिषेक को काफी पसंद आया। जिसने उन्हें समझाया कि मदद मांगना कमजोरी का संकेत नहीं है। बल्कि, यह कभी हार न मानने के मानने की पॉवर को बढ़ाता है। अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, 'इसका मतलब है कि आप हार मानने के लिए तैयार नहीं हैं। आगे बढ़ने के लिए जो भी करना पड़ेगा, आप करेंगे।' अपने रोल के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा, 'वह हार नहीं मान रहा है। किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जो काफी समय से कुछ चीजों से निकलने की कोशिश में लगा है, उसके लिए हार मानकर यह कहना काफी आसान है 'बहुत हो गया है, अभी और नहीं करना है।'
