ऐश्वर्या राय बच्चन संग तलाक की खबरों पर अभिषेक बच्चन ने खोला मुंह, दुनिया को बताया सच

Abhishek Bachchan on Divorce News: बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक बार फेक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या संग तलाक लेने की बात कर रहे थे। इस बीच अब अभिषेक ने इस मामले में पर चुप्पी तोड़ी है।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर ये खबरें सामने आ रही हैं दोनों के बीच भारी विवाद हो गया है। बात इतनी बिगड़ गई है कि दोनों तलाक भी ले सकते हैं। वहीं बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें अभिषेक अपनी वाइफ ऐश्वर्या से तलाक लेने की बात कर रहे थे। हालांकि बाद में ये वीडियो फेक निकला। अब इतना सब होने के बाद आखिरकार अभिषेक बच्चन ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ दी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं अभिषेक बच्चन ने ऐसा क्या कह दिया।

aab

अभिषेक बच्चन ने कही ये बात

ऐश्वर्या राय बच्चन संग तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन ने अपना मुंह खोला है। अभिषेक ने बताया है कि वो अब भी शादीशुदा है। उन्होंने बॉलीवुड यूके मीडिया से बातचीत में कई खुलासे किए थे। अभिषेक ने कहा, 'इस बारे में मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इस मामले को काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है, दुख की बात है। मैं समझता हूं, आप ऐसा क्यों करते हैं। हम सेलिब्रिटी हैं, हमें इसे स्वीकार करना होगा' अभिषेक बच्चन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में तलाक की खबरों को साफ खारिज कर दिया है।

End of Feed