अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के तलाक की खबरें लगातार सुर्खियों में है। दोनों ने अपने तलाक की खबरों को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। कपल किसी इवेंट या पार्टी में साथ नजर नहीं आता है। एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों पेरिस में है और ओलंपिक गेम्स को देखने का लुत्फ उठा रहे हैं।एक्टर ने पेरिस ओलंपिक के हाइलाइट्स का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है। सिंतबर 2022 के बाद पहली बार एक्टर ने अपना कमेंट सेक्शन बंद किया है।
Abhishek-Aishwarya (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें-बहुओं पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं बॉलीवुड के ये ससुर, बहू ऐश्वर्या को बेटी मानते हैं Amitabh Bachchan
अभिषेक ने पेरिस ओलंपिक की यादों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, अपने दोस्तों के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 को देखना बहुत अद्भुत थाय़ हमने लगभग 18 सालो ंसे एक साथ काम किया है। पूरे शहर में इस गेम को लेकर अलग एनर्जी थी और फिर हमारे अपने नीरज चोपड़ा तो सम्मान पाते हुए देखना सोने पर सुहागा था। स्टेडियम में अपने प्यारे तिरंग के देखना बहुत गर्व का क्षण था। ये सब स्वर्ग जैसा लगा।
अभिषेक ने बंद किया कमेंट बॉक्स
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को लेकर तमाम तरह की अटकले लगाई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही है। हालांकि एक्टर ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि हम अभी भी शादी शुदा है। एक्टर का बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 17 साल हो गए है। कपल की बेटी अराध्या है। ऐश्वर्या हर जगह अपनी बेटी अराध्या के साथ नजर आती है। वहीं,अभिषेक पेरिस ओलंपिक में अकेले ही नजर आए थे।
