श्वेता नंदा ने खास अंदाज में छोटे भाई Abhishek Bachchan को किया बर्थडे विश, बचपन की फोटो शेयर कर लुटाया प्यार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 5, 2024, 10:00 AM IST

Abhishek Bachchan Birthday: आज अभिषेक बच्चन का जन्मदिन है। एक्टर को फैंस से लेकर फैमिली तक बर्थडे विश कर रहे हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर नव्या नंदा तक का नाम शामिल है। श्वेता (Shweta Nanda) नंदा ने अपने छोटे भाई को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक एक्टर को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन पर उनके पिता अमिताभ बच्चन और बहन श्वेता नंदा ने पोस्ट किया है। श्वेता ने अपने भाई के लिए सोशल मीडिया पर प्यार सा पोस्ट लिखा है। फैंस को श्वेता का ये प्यार भरा अंदाज बेहद पसंद आ रहा हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अभिषेक और श्वेता के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। इस पोस्ट ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। एक्ट्रेस ने भाई को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

श्वेता ने अपने भाई अभिषेक बच्चन की बचपन की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ऐसा नहीं हैं कि आप नहीं जानते हैं। ये केवल आप जानते हैं और मैं जानती हूं। ये आपका दिन है छोटे भाई। आशा है कि आप सॉन्ग को एन्जॉय करेंगे। लव यू।

End of Feed