Abhijeet Bhattacharya on Chunnari Chunnari Remake: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का रोमांटिक ट्रैक 'चुनरी चुनरी लेट्स गो' रिलीज किया गया। 'चुनरी चुनरी' गाना साल 1999 में आई फिल्म 'बीवी नंबर 1' का रीमेक है, जो सलमान खान और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था। इस गाने अनुराधा श्रीराम और अभिजीत भट्टाचार्य ने मिलकर अपनी आवाज दी थी। वहीं दूसरी ओर अब मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) ने 'चुनरी चुनरी' (Chunnari Chunnari Remake) रीमेक पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। अभिजीत ने रीमेक के लिए वरुण धवन की आलोचना की। इतना ही सिंगर ने डेविड धवन के बेटे पर तंज भी कसा।
'चुनरी चुनरी' रीमेक पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य (Pic Credit: Instagram)
'चुनरी चुनरी' के रीमेक से नाराज हुए अभिजीत भट्टाचार्य
हाल ही में एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए 'चुनरी चुनरी' गाने के रीमेक से अभिजीत भट्टाचार्य काफी नाराज दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह गाना सलमान खान की लाइफ का सबसे बड़ा गना था। जब आई थी तब से अब तक यह ट्रेंडिंग में बना हुआ है। उस दौरान वो एक राइजिंग स्टार था ना की सुपरस्टार। (इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh ने अकड़ में आकर ठुकराई थीं ये 6 फिल्में, 'डॉन 3' की वजह से FWICE ने किया बैन)
सिंगर ने आगे कहा कि वरुण धवन केवल सेकंड हैंड फिल्में कर रहा है, जो पिता डेविड द्वारा डायरेक्ट की गई हैं। इतना ही नहीं वो इन फिल्मों में गाने में वहीं इस्तेमाल कर रहा है। वरुण धवन इस गाने से सलमान खान नहीं बन पाएगा। यही है जो सलमान खान और वरुण धवन में सबसे बड़ा अंतर है।
अभिजीत भट्टाचार्य ने 'चुनरी चुनरी' के रीमेक का मजाक बनाया और कहा कि यह किसी 'भजन' की तरह लग रहा है। उन्होंने कहा कि 'चुनरी चुनरी' असल में एक रोमांटिक गाना था और अब उन्होंने इसे एक भजन टाइप बना दिया है। उन्होंने यह भी कहा, 'अगर मेकर्स ने मुझसे इस गाने के रीमेक के लिए संपर्क किया होता तो मैं इसे करने से पहले दो बार सोचता। ओरिजिनल गाने में काफी एक्टिंग है। अच्छा हुआ मुझे यह गाना नहीं मिला वरना मेरी इज्जत खराब होती। जिस तरह हमने गाने को किया था। वरुण उस तरह कभी नहीं कर पाएगा। वो सेफ खेल गया।' (इसे भी पढ़ें: Mouni Roy और Disha Patani की दोस्ती में आई दरार !! कैप्शन पढ़ फैन्स ने लगाए कयास)
इस दिन रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'
डेविड धवन के निर्देशन में बनी वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून जो रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में वरुण धवन को पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर संग ओंक्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला है।
