Aashiqui Fame Rahul Roy Video Makes Fans Wonder: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'आशिकी' से राहुल रॉय ने सबका दिल जीत लिया था। एक मूवी ने राहुल रॉय को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। इतना ही नहीं, राहुल रॉय ने 'बिग बॉस' में भी हाथ आजमाया और इस शो में जबरदस्त जीत हासिल की। लेकिन जिस तरह की शोहरत उन्होंने इंडस्ट्री में हासिल की थी, अब उनके हालात पहले जैसे बिल्कुल नहीं रहे हैं। हाल ही में आशिकी एक्टर राहुल रॉय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख उनके फैंस भी हैरान रह गए। राहुल रॉय (Rahul Roy) का ये वीडियो देख लोगों का दिल पसीज गया। यह भी पढ़ें: Salman Khan ने फिर मसीहा बन जीता लाखों-करोड़ों लोगों का दिल, 'आशिकी' फेम राहुल रॉय के भरे अस्पताल के बिल
राहुल रॉय का वीडियो हुआ वायरल (फोटो क्रेडिट- विरल भयानी)
राहुल रॉय (Rahul Roy) इस वीडियो में अलग ही अवतार में नजर आए। लंबे बालों ने उनका लुक पूरी तरह से बदल दिया। हाथ में भारी-भरकम सूट केस, कंधे पर बैग टांगे राहुल रॉय मुंबई की पथरीली बदबूदार सड़कों पर भटकते नजर आए। वीडियो में राहुल रॉय को देख उनके फैंस का दिल थम गया। एक यूजर ने राहुल रॉय के वीडियो पर लिखा, "जब इंडस्ट्री लोगों की मदद नहीं करती, जो लायक भी होते हैं तो वे ऐसे ही गुजारा करते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कोई भी सूटकेस उठाने में उनकी मदद नहीं कर रहा है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये बिग बॉस के विजेता भी रह चुके हैं।" चौथे यूजर ने लिखा, "सब मोबाइल से वीडियो बनाते रह गए, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की।" यह भी पढ़ें: इंडियन आइडल 13 के मेकर्स ने आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल के सीन पर चलाई कैंची, भड़की एक्ट्रेस बोलीं- मैंने कितना कुछ बोला लेकिन...
फोटो क्रेडिट- फेसबुक
गंभीर बीमारी से गुजर चुके हैं राहुल रॉय
बता दें कि राहुल रॉय (Rahul Roy) को साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी हो गई थी। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उन्हें आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ा। ऐसे में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने उनकी मदद की। सलमान खान ने राहुल रॉय के अस्पताल के बिल चुकाए, जिसकी पुष्टि खुद एक्टर की बहन ने भी की।
