Salman Khan Helped RahuL Roy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों के लिए चर्चा का विषय बने रहते हैं। इसी के साथ सलमान अपनी दरियादिली को लेकर भी काफी मशहूर हैं, ऐसे में उनके इस रूप को हर कोई काफी पसंद भी करता है। हाल ही में सलमान खान को लेकर एक खबर सामने आई है की उन्होंने आशिकी फिल्म एक्टर राहुल रॉय की बीमारी के वक्त मदद की थी। जिसके िये उन फैंस उनकी काफी सरहाना कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में पढ़िए क्या है यह पूरा मामला।
राहुल रॉय की बहन प्रियंका ने बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू के दौरान बताया की मैं सलमान खान (Salman Khan) को थैंक्यू कहना चाहती हूं। उन्होंने भाई के अस्पताल के बकाया बिल चुकाए थे। सलमान खान ने फरवरी में ये मदद की थी।' सब सलमान खान को लेकर बोलते हैं कि वो ऐसे हैं, वैसे हैं। मगर सच्चाई तो ये है कि वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं।' दरअसल राहुल रॉय (Rahul Roy) 'LAC: लाइव द बैटल इन कारगिल' की शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें ब्रेक स्ट्रोक आया था। राहुल रॉय के हार्ट और दिमाग की एंजियोग्राफी हुई थी। जिसके बाद उनको आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा था। इस चलते उन्हें काफी समय तक बिस्तर में थे। इससे पहले भी सलमान खान कई एक्टर्स और लोगों की मदद कर चुके हैं, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। जानकारी के लिए बता दें की सलमान खान जल्द ही फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) में नजर आने वाले हैं, जिसे मनीष शर्मा डाइरेक्ट कर रहे है।
