बॉलीवुड

Raja Shivaji को तान्हाजी का सलाम, अजय देवगन ने रितेश देशमुख को दिया खास संदेश

Ajay Devgn Post: रितेश विलासराव देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी जल्द रिलीज होने वाली है। इस बीच अजय देवगन का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

राजा शिवाजी को तान्हाजी का सलाम (pic credit-instagram)

Ajay Devgn Post: फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे लोगों में इसका उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म को रितेश विलासराव देशमुख (Riteish Vilasrao Deshmukh) ने डायरेक्ट किया है, इसमें उन्होंने अभिनय भी किया है, साथ ही इसे लिखा और प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी है और यह भारत के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी विरासत पर आधारित है। (ये भी पढ़ें-छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' का पोस्टर हुआ रिलीज)

ajay devgn ritesh.

राजा शिवाजी को तान्हाजी का सलाम (pic credit-instagram)

अजय देवगन ने कही ये बात

अब अभिनेता अजय देवगन ने भी फिल्म और रितेश देशमुख को लेकर अपना समर्थन जाहिर किया है, जिससे फिल्म को लेकर और उत्साह बढ़ गया है। अजय देवगन, जिन्होंने साल 2020 में तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में मुख्य भूमिका निभाई थी, उन्होंने उसी अंदाज में अपना सलाम दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राजा शिवाजी का हिंदी गाना ‘छत्रपति’ शेयर करते हुए लिखा, 'तान्ह्या च्या नमन, राजे! यह शानदार लग रहा है! #राजा शिवाजी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं @riteishd जय शिवराय!'

कब रिलीज होगा ट्रेलर

वहीं, इस ऐतिहासिक फिल्म का ट्रेलर 20 अप्रैल को बड़े स्तर पर रिलीज होने वाला है, जिसमें दर्शकों को भारत के महान और सम्मानित नेता और हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक की झलक देखने को मिलेगी। इस फिल्म में हिंदी और मराठी सिनेमा के कई बड़े कलाकार नजर आएंगे, जिनमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जिनिलीया देशमुख और रितेश विलासराव देशमुख शामिल हैं। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी इस फिल्म को ज्योति देशपांडे और जिनिलिया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित यह भव्य फिल्म 1 मई 2026 को मराठी, हिंदी भाषा और तेलुगु में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म भारत के इतिहास को बड़े स्तर और भावनाओं के साथ दर्शाने का वादा करती है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article