बॉलीवुड

गुलशन कुमार के छोटे भाई Darshan Kumar का निधन, मीका सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Darshan Kumar passes away: गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार ने 70 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Image

गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का निधन (pic credit-instagram)

Darshan Kumar passes away: गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) के छोटे भाई दर्शन कुमार (Darshan Kumar) अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 70 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सभी लोग दर्शन कुमार की मौत पर दुख जता रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड और पंजाबी सिंग मीका सिंह का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग भावुक हो गए हैं। (ये भी पढ़ें-अंडरवर्ल्ड ने क्यों दागी थीं गुलशन कुमार के शरीर में 16 गोलियां? मंदिर के सामने सरेआम की गई थी हत्या)

darshan kumar death.

गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का निधन (pic credit-instagram)

दर्शन कुमार ने कहा दुनिया को अलविदा

दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के कुछ ही दिनों बाद म्यूजिक इंडस्ट्री के एक और जाने-माने नाम दर्शन कुमार का निधन हो गया है। टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली में 70 वर्ष की उम्र में चल बसे। वे आमतौर पर सुर्खियों से दूर रहते थे, लेकिन पर्दे के पीछे कलाकारों की मदद करने और उन्हें अवसर देने के लिए उन्हें काफी सम्मान मिला था। सिंगर मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर भावुक श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'दिल दुखी खबर मिली कि टी-सीरीज के मालिक दर्शन कुमार जी हमें छोड़कर चले गए। वे बहुत अच्छे इंसान थे और हमेशा मददगार रहे। उन्होंने कई सिंगर्स को लॉन्च किया और अनगिनत टैलेंट को मौका दिया। माता रानी उनकी आत्मा को शांति दें। रेस्ट इन पीस। ओम शांति।'

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह का यह पोस्ट तेजी से वायरल हुआ और फैंस तथा इंडस्ट्री के लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। दर्शन कुमार ने हमेशा पर्दे के पीछे रहकर काम किया, लेकिन संगीत जगत में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण माना जाता था। जानकारी के लिए बता दें कि टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की 12 अगस्त 1997 को मुंबई के अंधेरी में जितेश्वर महादेव मंदिर के बाहर 16 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article