'Aashiqui 3' में हुई श्रद्धा कपूर की धांसू एंट्री !! 'स्त्री 2' के ब्लॉकबस्टर होते ही मेकर्स ने थमा एक्ट्रेस का हाथ

Shraddha Kapoor in Aashiqui 3: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की एंट्री कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) में होती नजर आ रही है। इस फिल्म को करने पर अब श्रद्धा कपूर ने भी बड़ा खुलासा किया है।

Shraddha Kapoor in Aashiqui 3: साल 2013 में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'आशिकी 2' की थी। इस मूवी के ब्लॉकबस्टर होते ही दोनों एक्टर्स की जिंदगी बदल गई थी। इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। कुछ महीनों पहले 'आशिकी 3' की बड़ी घोषणा की गई थी। निर्माताओं ने अनाउंसमेंट करते हुए कहा था कि 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जोड़ी नजर आएगी। कई रिपोर्ट्स में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कार्तिक आर्यन स्टारर में श्रद्धा कपूर नजर आ सकती हैं? इस खबरों पर अब श्रद्धा कपूर ने खुद बड़ा खुलासा किया है।

Shraddha Kapoor in Aashiqui 3

श्रद्धा कपूर को मिली आशिकी 3?

हाल ही में हुए एनडीटीवी समिट 2024 के दौरान जब श्रद्धा कपूर से 'आशिकी 3' करने को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने जवाब देते बताया कि वो इस बारे में नहीं जानती हैं। श्रद्धा कपूर ने यह कहा कि अगर निर्माता इस प्रोजेक्ट को बनाने वाले हैं तो उन्होंने कुछ दिलचस्प ही सोचा होगा, जो दर्शकों को पसंद आएगा। श्रद्धा कपूर ने आगे कहा कि 'आशिकी 2' करने के बाद उनके लिए काफी कुछ बदल गया था।

End of Feed