दादा अमिताभ बच्चन के जितनी होगी आराध्या की हाइट? कैसी है जान्हवी कपूर से सुहाना खान तक इन स्टार किड्स की कद-काठी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 11:19 AM IST

Heights Of Famous Bollywood Star Kids: जब भी बात बॉलीवुड स्टार किड्स की आती है तो, लोग अकसर यह सोचने लगते हैं कि क्या यह अपने माता-पिता की तरह सफल होंगे या नहीं। इसके साथ एक और चीज जिसपर लोगों की नजरें टिक जाती हैं वह है इनकी कद काठी। जानें आराध्या बच्चन से जान्हनी कपूर, सारा अली खान और सुहाना खान तक कितनी है इन स्टार किड्स की हाइट।

KEY HIGHLIGHTS
  • सारा अली खान की हाइट जानकर रह जाएंगे दंग।
  • दादा अमिताभ जितनी लंबी हो सकती हैं आराध्या।
  • सुहाना खान की कद काठी भी है इंप्रेसिव।

Heights Of Famous Bollywood Star Kids: बॉलीवुड में स्टार्स के साथ-साथ स्टार किड्स भी काफी सुर्खियों में छाए रहते हैं। पैपाराजी के कैमरों से ली गई उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। हालांकि कई बार ये किन्ही कारणों की वजह से ट्रोल भी हो जाते हैं। लेकिन अब ऐसे में खास बात ये है कि, हिंदी सिनेमा का आने वाला कल माना जाने वाले इन बच्चों में आपको दो चीजें गारंटी के साथ देखने को मिलेगी। एक तो किलर लुक्स और दूसरी अच्छी कद काठी। और इन्हीं को देखकर अक्सर लोग इन जैसा बनने की ख्वाहिश रखते हैं। साथ ही अब इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि, एक्टर या पब्लिक फिगर होने के लिए अच्छा फिजिक होना काफी मायने रखता है। अच्छी एक्टिंग के साथ-साथ अगर आप लंबी टांग और शार्प लुक्स के धनी हैं। तो ये आपका बोनस पॉइंट हो सकता है, हालांकि ये जरूरी नहीं है। लेकिन स्टार किड्स के जीन्स में ये खुबियां अपने आप आ ही जाती हैं। ये हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे स्टार किड्स जिनकी अच्छी कद काठी देखकर आप, आप उनके फ्यूचर का अंदाजा लगा ही सकते हैं।

Heights of Famous Star Kids

Heights of Famous Star Kids

सारा अली खान (Sara Ali Khan)

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा इंडस्ट्री की सबसे चहेती स्टार किड्स में से एक हैं। 2018 में रिलीज हुई केदारनाथ फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सारा अली खान। फिल्मों में आने से पहले काफी हेल्दी हुआ करती थीं, लेकिन उनका शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि दो चीजें जो अभी भी वैसी की वैसी हैं, वो हैं सारा की अदाएं और उनका अच्छा कद। बता दें कि सारा की हाइट 5’4” है और उनका फिगर देखकर अक्सर लोग उनके कायल हो ही जाते हैं।

End of Feed