Aamir Khan on Working With Salman-Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। कुछ महीने पहले आमिर खान ने किरण राव से अलग होने के बाद अपनी नई लव लाइफ शुरू की थी। तो वहीं फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की। इन सब के बीच अब आमिर खान का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) के साथ काम करने के सवाल पर जबाव दिया है।
Image Source: Reddit
सलमान-शाहरुख खान संग काम करने पर आमिर खान ने कही ये बात
यूट्यूब चैनल Game Changers से बातचीत के दौरान आमिर खान ने कहा कि 'सलमान और शाहरुख ने साथ काम किया, सलमान और मैंने भी, लेकिन हम तीनों ने नहीं। लेकिन मुझे लगता है कि अब हम इससे ज्यादा तैयार हैं। और अगर अच्छी कहानी आए, जिसमें हम तीनों के लिए अच्छे रोल हों और हमें पसंद आए, तो हम जरूर करेंगे।' उन्होंने बताया कि 'सिर्फ सही स्क्रिप्ट न मिलना ही समस्या है, “कोई और प्रॉब्लम नहीं है।' आमिर खान के इस बयान के बाद साफ हो गया है आने वाले समय में तीनों खान एक साथ फिल्म में काम कर सकते हैं। अब बस सही कहानी और रोल का इंतजार किया जा रहा है।
शाहरुख खान संग आमिर खान का एक समय पर रहा था विवाद
एक दौर में शाहरुख खान और आमिर खान के बीच काफी दुश्मनी रही थी। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी कुछ बोला करते थे। लेकिन अब दोनों के बीच फिर दोस्ती हो गई है। आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
