कुली की स्टार कास्ट के साथ आमिर खान ने देखी 'सितारे जमीन पर' वायरल हुई तस्वीर

Aamir Khan latest Pics: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म कुली का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें आमिर की झलक दिखाई दी। इस बीच आमिर खान की एक तस्वीर सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में आमिर खान फिल्म कुली की स्टार कास्ट के दिखाई दे रहे हैं।

Aamir Khan latest Pics: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में आमिर की फिल्म सितारे जमीन पर रिलीज हुई, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया। आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने बॉक्स ऑफिस पर भी बंपर कमाई की है। बीते दिन रंजनीकांत की फिल्म कुली का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें आमिर खान की भी झलक दिखाई दी। इस बीच आमिर खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो कुली की स्टार कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं।

aamirkhan

Pic Credit- Aamir Khan Productions (instagram)

आमिर खान ने यूट्यूब पर देखी सितारे जमीन पर

आमिर खान प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में आमिर खान फिल्म कुली की स्टार कास्ट के साथ सितारे जमीन पर देख रहे हैं। फोटोज में आमिर के साथ श्रुति हासन, नागार्जुन और लोकेश कनगराज नजर आ रहे हैं। आमिर ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'आप मूवी नाइट बोलते हो, और आपका गैंग हाजिर हो जाता है।' आमिर खान की इन तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

End of Feed