Aamir gets trolled for doing pooja: बॉलीवुड कलाकार आमिर खान इन दिनों हर किसी की नजरों में बने हुए हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले ऐसे बयान दिए थे कि हिन्दू समाज उनसे नाराज हो गया, जिसका सीधा असर उनकी बिग बजट फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) पर पड़ा। फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान (Aamir Khan) ने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला लिया है। आमिर खान ने मीडिया को बताया है कि वो कुछ वक्त तक फिल्मों का निर्माण करेंगे, उनमें एक्टिंग नहीं करेंगे।
Aamir Khan ने मराठी मानुष बनकर की पूजा तो लोगों ने किया ट्रोल
आमिर खान की कुछ फोटोज इस वक्त इंटरनटे पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वो मराठी मानुष बनकर पूजा करते नजर आ रहे हैं। आमिर खान और किरण ने अपने नए प्रोडक्शन ऑफिस में कलश पूजा रखी थी, जिसके दौरान ये तस्वीरें ली गईं। इन तस्वीरों के सामने आते ही आमिर खान को लोग जमकर ट्रोल करने लगे। लोग बोल रहे हैं कि लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप होते ही आमिर खान को अक्ल आ गई है।
एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, ‘आमिर खान को देखकर लग रहा है कि ये रॉग नम्बर है। आमिर खान एक खास वर्ग को खुश करने के लिए पूजा कर रहे हैं, जो उनसे नाराज है।’ तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, ‘क्या हुआ एक फिल्म फ्लॉप क्या हुई कि अक्ल आ गई?...’
फिल्म लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप हो जाने के बाद से ही आमिर खान काफी दुखी हैं। आमिर खान को अंदाजा नहीं था कि उनकी लाल सिंह चड्ढा इस तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाएगी। फिल्म में करीना कपूर खान थीं, जिनसे भी लोग नाराज थे। करीना कपूर खान ने स्टारकिड्स को लेकर ऐसा बयान दिया था कि लोगों ने उन्हें मजा चखाने का फैसला कर लिया था।
