चेन्नई में आई बाढ़ में 24 घंटे तक फंसे रहे आमिर खान, पानी और बिजली तक नहीं हुआ नसीब

Aamir Khan Stranded In Chennai Cyclone: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट बीते कुछ दिनों से चेन्नई में रह रहे थे। लेकिन चेन्नई में आए तूफान और बाढ़ के कारण वह वहां फंस गए थे। वहीं फायर और रेस्क्यू विभाग द्वारा उनका बचाव किया गया।

Aamir Khan Stranded In Chennai Cyclone: चेन्नई में मिचौंग तूफान ने हाहाकार मचाकर रख दिया है। भारी बारिश के कारण पूरे शहर को बाढ़ का सामना भी करना पड़ रहा है। आम लोगों के साथ-साथ कई मशहूर सितारे भी इस तूफान और बाढ़ में फंसे दिखाई दिये। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) को लेकर खबर आ रही है कि वह भी चेन्नई में आई बाढ़ के कारण 24 घंटे तक फंसे रहे थे। हालांकि फायर और रेस्क्यू विभाग द्वारा उनका बचाव कर लिया गया है। आमिर खान की इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसमें वह रेस्क्यू टीम के साथ नजर आए।

End of Feed