'ये बात कैसे लीक हो गई...' Gauri Spratt संग शादी पर Aamir Khan ने तोड़ी चुप्पी

Aamir Khan on his wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बारे में एक्टर ने बात की है।

Aamir Khan on his wedding: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान जल्द ही अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाले हैं। 5 जुलाई को आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) संग शादी करने वाले हैं। इस बारे में लोग काफी चर्चा कर रहे है। इस बीच आमिर खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि वो किस तरह शादी करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने अपनी शादी को लेकर बड़ी बात कह दी है। (टाइम्स नाउ पर ये भी पढ़ें-कब और कहां होगी Aamir Khan की तीसरी शादी? गर्लफ्रेंड गौरी संग एक्टर ने की पूरी तैयारी; किया खुलासा)

Aamir Khan on his wedding

आमिर खान ने शादी को लेकर कही ये बात (pic credit-chatgpt)

आमिर खान ने कही ये बात (pic credit-instagram)

आमिर खान ने कही ये बात

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में वैरायटी इंडिया से बातचीत में आमिर ने बताया कि उनकी शादी बेहद निजी और सिंपल होगी। उन्होंने कहा कि यह एक साधारण रजिस्टर्ड मैरिज होगी, जो उनके घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न होगी। आमिर ने अपनी जिंदगी के इस दौर को बेहद खुशहाल बताया और गौरी को अपनी जिंदगी का आशीर्वाद कहा। शादी को लेकर हो रही चर्चाओं पर रिएक्ट देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को उनकी निजी जिंदगी से ज्यादा उनके काम के बारे में बात करना चाहिए। आमिर ने यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि उनकी शादी की खबर मीडिया तक कैसे पहुंच गई।

End of Feed