"सितारे जमीन पर है" को ओटीटी पर नहीं बेचेंगे आमिर खान, इंडस्ट्री में चल रहे इस धंधे को बदलना चाहते हैं मिस्टर परफेक्ट

Sitaare Zameen Par OTT Release Controversy: अभिनेता और फिल्म निर्माता आमिर खान( Aamir Khan) ने अपनी अपकमिंग मूवी सितारे जमीन पर के लिए बड़ा कदम उठाया है। एक्टर ने इसे किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेचने से मना कर दिया है। एक्टर ने खुद बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

Sitaare Zameen Par OTT Release Controversy: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान( Aamir Khan) लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी फिल्म सितारे जमीन पर ( Sitaare Zameen Par) कुछ ही दिनों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला यही कारण है कि इसकी रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि रिलीज से पहले ये फिल्म विवादों में चल रही है। दरअसल बाकि निर्माताओं की तरह आमिर खान ने फिल्म के अधिकार किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म को नहीं दिए हैं। अब आमिर ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि वह फिल्म को ओटीटी पर क्यों नहीं रिलीज करना चाहते।

Sitaare Zameen Par OTT Release Controversy

आमिर खान ( Aamir Khan) ने हाल ही में एक प्रेस मीट के दौरान बताया कि वह एकलौते ऐसे निर्माता है जिन्होंने अपनी फिल्म को ओटीटी पर बेचने से मना कर दिया है। आजकल ऐसा ही हो रहा है जब तक कोई फिल्म ओटीटी पर नहीं बिकती वह रिलीज नहीं होती। लेकिन एक्टर का कहना है कि मैं सिनेमा में चल रहे इस धंधे को बदलना चाहता हूँ। मुझे थिएटर ने बनाया है और मैं इसी को मानता हूँ।

End of Feed