पर्दे पर दिखेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कहानी, Aamir Khan प्रोडक्शंस ने किया बड़ा ऐलान

President Droupadi Murmu documentary: बॉलीवुड स्टार आमिर खान प्रोडक्शंस ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन पर एक खास डॉक्यूमेंट्री बनाने का ऐलान किया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

President Droupadi Murmu documentary: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। स्टार एक्टर जल्द ही शादी करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग 5 जुलाई को शादी करेंगे। इस बीच आमिर खान ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आमिर खान प्रोडक्शंस ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) के जीवन पर एक खास डॉक्यूमेंट्री बनाने का ऐलान किया है। आमिर खान और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक तस्वीर इंटनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Aamir Khan की शादी में बाराती बनकर नाचेंगे गुड्डू भैया, अली फजल ने कही ये बात)

aamir khan President Droupadi Murmu

पर्दे पर दिखेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कहानी (pic credit-instagram)

पर्दे पर दिखेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कहानी (pic credit-wikipedia)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे आमिर खान

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, आमिर खान प्रोडक्शंस ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन पर एक खास डॉक्यूमेंट्री बनाने का ऐलान किया है। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन फिल्ममेकर और लेखिका स्वाति चक्रवर्ती भटकल करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म द्रौपदी मुर्मू के एक छोटे से गांव से निकलकर देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने तक के प्रेरणादायक सफर को दिखाएगी। डॉक्यूमेंट्री में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन के कई अहम पड़ावों को दिखाया जाएगा। फिल्म में उनके पर्सनल पॉलिटिकल और सोशल लाइफ के सफर को विस्तार से दिखाया जाएगा।

End of Feed