आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zammen Par) को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में आमिर के साथ दर्शील सफारी भी नजर आएंगे। 16 साल बाद दोनों साथ में काम कर रहे हैं। 'सितारे जमीन पर' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दर्शील ने कुछ दिनों पहले ही इस प्रोजेक्ट की जानकारी शेयर की थी। अब दर्शील ने आमिर का फर्स्ट लुक शेयर किया है। एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में अंतरगी लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
aamir khan (credit pic: Instagram)
दर्शील ने इंस्टाग्राम पर आमिर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में एक्टर जेंटलमैन लुक में नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में एक्टर लंबे बालों में दिखाई दे रहे हैं। दोनों फोटो में एक्टर अलग-अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं।
आमिर के न्यू लुक ने फैंस को किया कन्फ्यूज
एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 16 साल बाद और हम फिर से साथ है। इमोशनल? अपने फेवरेट मेंटर के साथ फिर से काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। 4 दिन बाद बड़ी अनाउंसमेंट होने वाली है। ऐसे में कुछ फैंस का कहना है कि आमिर अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट का खुलासा करेंगे। वहीं, कुछ लोगों का कहना हैं कि दोनों साथ में किसी एड में नजर आएंगे। ये उसी प्रोजेक्ट के बारे में है। 2023 में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।
