Sanjay Dutt के 'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर Aamir Khan ने साधी चुप्पी, देखें वीडियो

Aamir Khan on Sanjay Dutt's Remark: संजय दत्त के 'भारत में शांति नहीं' कमेंट पर विवाद खड़ा हो गया था। अब इस मामले पर जब आमिर खान से सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साधे रखना सही समझा।

Aamir Khan on Sanjay Dutt's Remark: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) अपने बयानों के चलते हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वह मुंबई में आयोजित सिनेमा फेस्टिवल 2026 मनाएं में पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्ममेकिंग 'सितारे जमीन पर' और फिल्मों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल पर खुलकर बात की। इस दौरान आमिर खान से जब संजय दत्त के हालिया कमेंट 'No Peace in India' को लेकर सवाल किया गया तो आमिर खान ने चुप्पी साधे हुए कोई भी बात करने से सीधे-सीधे मना कर दिया। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nana Patekar Net Worth: 80 करोड़ की संपत्ति, 27 एकड़ का फार्महाउस… फिर भी 1 BHK में गुजारी Nana ने जिंदगी)

Aamir Khan on Sanjay Dutt's Remark

संजय दत्त के बयान पर आमिर खान ने नहीं किया कमेंट (Pic Credit: Instagram)

संजय दत्त के बयान पर आमिर खान ने नहीं दिया जवाब

हाल ही में आमिर खान मुंबई स्थित व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल में सेलिब्रेट सिनेमा फेस्टिवल 2026 के उद्घाटन इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। आमिर खान से बात करते हुए पत्रकारों ने उनसे संजय दत्त के उस बयान को लेकर सवाल किया, जिसमें अभिनेता ने भारत में शांति को लेकर चिंता जाहिर की थी। पत्रकारों का यह सवाल सुनने के बाद आमिर खान ने कुछ भी कहना सही नहीं समझा और उन्होंने हाथ हिलाकर कहा कि वो इस मामले में कमेंट नहीं करना चाहते हैं। आमिर के इस रिएक्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरह की राय दे रहे हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: 300 करोड़ी होने वाली है Ajay Devgn की फिल्म, देखें टोटल कलेक्शन)

दरअसल संजय दत्त को शेखर सुमन के शो 'Shekhar Tonite' में नजर आए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने भारतीयों की मेहमाननवाजी और खुले दिल की तारीफ करते हुए देश में शांति को लेकर रिएक्शन दिया था। संजय दत्त ने कहा था कि देश में पहले जैसी शांति अब उन्हें महसूस नहीं होती और वह प्रार्थना करते हैं कि वह समय जल्द वापस आए। यह बयान काफी चर्चा में रहा था। हालांकि बाद में संजय दत्त ने इस बात पर सफाई और मांफी भी मांगी। उनके बताया कि यह सब स्क्रिप्टेड था और उनका किसी की भावना को ठेस पहुंचाने के कोई इरादा नहीं है।

End of Feed