आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट की 1st Pic आई सामने, तुरंत देखें

Aamir Khan GF Gauri HD PIC LEAKED: टाइम्स नाउ नवभारत ने लगभग एक महीने पहले अपने रीडर्स को इस बात की जानकारी दी थी कि वो गौरी नाम की एक हसीना को डेट कर रहे हैं। आमिर खान (Aamir Khan) की इस नई गर्लफ्रेंड की तस्वीर मीडिया में आ गई हैं। 13 मार्च को एक प्रेस मीट के दौरान आमिर खान ने गौरी (Gauri Spratt) को डेट करने की खबरों पर पक्की मुहर भी लगा दी है।

Aamir Khan GF Gauri HD PIC LEAKED: बॉलीवुड कलाकार आमिर खान (Aamir Khan) ने 60वें जन्मदिन की प्रेस मीट के दौरान अपनी डेटिंग लाइफ पर चुप्पी तोड़ी और माना की वो एक बार फिर से सीरियस रिलेशनशिप में हैं। आमिर खान ने मीडिया को जानकारी दी है कि वो अपनी 25 साल पुरानी दोस्त गौरी स्प्रेट (Gauri Spratt) को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात 25 साल पहले हुई थी, जिसके बाद ये दोस्त बन गए। आमिर खान ने जब से इस बात पर पक्की मुहर लगाई है कि वो गौरी स्प्रेट को डेट कर रहे हैं, तब से फैंस उनकी एक झलक के लिए बेचैन हैं। आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट की नई तस्वीर टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लग चुकी है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं:

Aamir Khan New GF Gauri

आमिर खान और गौरी स्प्रेट ने कब डेट करना शुरू किया?

आमिर खान के खुलासे के बाद फैंस ये सवाल पूछ रहे हैं कि इन दोनों ने कब डेट करना शुरू किया क्योंकि कुछ वक्त पहले ही आमिर खान ने किरण राव से तलाक लिया था जो उनकी दूसरी पत्नी थीं। आमिर ने इस सवाल का जवाब भी प्रेस मीट में दिया और बताया, 'मैं और गौरी 25 साल पहले मिले थे। हमारी दोस्ती काफी पुरानी है। लगभग डेढ़ साल पहले हमने एक-दूसरे को डेट करने का फैसला लिया और इस वक्त सीरियस रिलेशनशिप में हैं। हमें एक-दूसरे का साथ अच्छा लगता है और मैं रोज गौरी के लिए गाना भी गाता हूं।'

End of Feed