Aamir Khan on Mahabharat Project: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत (Mahabharat) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म की शूटिंग को लेकर खबर सामने आती है, तो कभी स्टारकास्ट पर कोई रिपोर्ट वायरल हो जाती हैं। इन सब के बीच आमिर खान का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्म महाभारत को लेकर भी बोलते नजर आए। तो चलिए जानते हैं आमिर खान ने क्या कहा है।
Image Source: Aamir Khan Productions Instagram
आमिर खान ने 'महाभारत' को लेकर कही ये बात
एक्टर आमिर खान अपनी फिल्म महाभारत को लेकर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह आमिर खान का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। आमिर खान ने यूट्यूब चैनल Game Changers से बातचीत के दौरान कहा कि 'ये प्रोजेक्ट पिछले 25-30 साल से मेरे दिमाग में है, इसे बनाने में पीढ़ियों का प्यार और विजन लगा है। महाभारत सिर्फ फिल्म नहीं, एक यज्ञ है, इसलिए इसके लिए तैयार रहना पड़ता है।' उन्होंने कहा कि फिल्म जल्दी रियलिटी बनेगी और ये उनकी जिंदगी का टसबसे जरूरी' प्रोजेक्ट है। आगे एक्टर ने बताया कि अगर सब प्लान के मुताबिक हुआ, तो इस साल फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा। स्क्रिप्टिंग प्रोसेस अगले दो महीनों में शुरू होगी।
कई पार्ट में रिलीज होगी आमिर खान की ये फिल्म
आमिर खान ने ये भी खुलासा किया था फिल्म महाभारत को एक पार्ट में नहीं बल्कि मल्टी पार्ट में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में आमिर खान की एक्टिंग की खबरें भी सामने आ रही थी लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। आमिर खान की फिल्म महाभारत को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
