तलाक के बाद Kiran Rao ने बताई Aamir Khan संग शादी की वजह, कहा- 'पेरेंट्स के कारण से करना पड़ा'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 23, 2024, 12:28 PM IST

Kiran Rao on Marry With Aamir Khan: आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने तलाक के कई साल बाद इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने एक्टर से शादी क्यों की थी। इसकी वजह से प्यार नहीं बल्कि ये थी।

Kiran Rao on Marry With Aamir Khan: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आमिर खान का कभी कोई बयान वयारल हो जाता है, तो कभी अपने तलाक की खबरों की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। आपको बता दें आमिर खान ने अब तक अपनी लाइफ में दो शादियां की है। एक्टर अपनी दोनों ही पत्नियों को तलाक दे चुके हैं। लेकिन इसके बाद आमिर खान के अपनी पूर्व पत्नियों के साथ काफी अच्छे संबध है। जिसको लेकर एक्टर की पत्नियां बयान देती रहती हैं। इसी बीच आमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान किरण राव ने आमिर खान संग शादी करने की वजह बताई है।

Kiran Rao on Marry With Aamir Khan

Instagram

किरण राव ने इसलिए की आमिर खान संग शादी

आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव के एक इंटरव्यू इन दिनों काफी चर्चा में हैं। किरण राव इस इंटरव्यू में आमिर खान संग शादी करने की वजह का खुलासा करती हुई नजर आईं। किरण राव ने आमिर खान संग शादी पर बात करते हुए कहा कि 'हमने पहले एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद हम लोग एक साल तक साथ भी रहे। इसके बाद पेरेंट्स की वजह से हम दोनों को शादी करनी पड़ी। शादी के बाद आपकी लाइफ में काफी कुछ नया होता है। नया परिवार मिलता है। नए रिश्ते भी मिलते हैं। इतना ही नहीं महिलाओं पर कई जिम्मेदारी भी आ जाती है।

End of Feed