Eid 2024: Aamir Khan ने पैप्स संग मनाया ईद का जश्न, मिस्टर परफेक्शनिस्ट की सादगी पर फिदा हुए ट्रोल्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 12:32 PM IST

Aamir Khan Celebrate Eid With Paparazzi: आमिर खान ने ईद के मौके पर पैप्स को मिठाई देकर उनको मुबारकबाद दी। आमिर खान की इस सादगी पर फैंस के साथ-साथ ट्रोल्स भी फिदा हो गए।

Aamir Khan Celebrate Eid With Paparazzi: बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से फेमस आमिर खान (Aamir Khan) काफी लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। आमिर खान के फैंस उनकी अलगी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच ईद के मौके पर आमिर खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आमिर खान अपने दोनों बेटों के साथ नजर आ रहे हैं। आमिर खान का नया वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। आमिर खान के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आमिर खान इस वीडियो में धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आमिर खान इस नए वीडियो में क्या खास है।

आमिर खान ने पैप्स संग मनाया ईद का जश्न

Instagram

आमिर खान ने पैप्स को खिलाई मिठाई

एक्टर आमिर खान (Aamir Khan Eid) का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आमिर खान सादगी भरे अंदाज में दिखाई दिए। आमिर खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आमिर खान इस वीडियो में पैप्स को ईद के मौके पर मिठाई खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। आमिर खान की इस सादगी पर फैंस के साथ-साथ ट्रोल्स भी फिदा हो गए। इस वीडियो में आमिर खान के साथ-साथ उनके दोनों बेटे भी नजर आए। आमिर खान, जुनैद खान (Junaid Khan) और आजाद (Azad) तीनों ही कुर्ता-पजामा पहने दिखाई दिए। आमिर खान का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

End of Feed