Aamir Khan on Underworld Party Invite: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) को लेकर चर्चा में बने हुए है। आमिर खान ने लंबे समय के बाद अपनी इस फिल्म से बड़े पर्दे पर जलवा दिखा पाए हैं। आमिर खान की इस फिल्म के हिट होने के बाद आमिर खान का एक इंटरव्यू सामने आया है। आमिर खान ने इस इंटरव्यू में कई ऐसे खुलासे किए जिसने सबको हैरान कर दिया है। इसी दौरान आमिर खान ने अंडरवर्ल्ड की एक पार्टी के बारे में बताया जिसमें उन्हें इनवाइट किया गया था। तो चलिए जानते हैं इस इनवाइट पर आमिर खान ने क्या जवाब दिया था।
अंडरवर्ल्ड पार्टी के इनवाइट पर ये था आमिर खान का रिएक्शन
एक्टर आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आमिर खान ने अभी हाल में The Lallantop को इंटरव्यू दिया है। आमिर खान ने इस इंटरव्यू के दौरान कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है। आमिर ने इस दौरान बताया कि एक बार उन्हें अंडरवर्ल्ड पार्टी की पार्टी से इनवाइट पर बात की। आमिर खान ने कहा कि ' पार्टी से इनवाइट आया था जो दुबई में हो रही थी, लेकिन मैने इसके लिए मना कर दिया था। इस पार्टी में मुझे लाने के लिए उन्हेंने पैसे और मन का काम तक ऑफर किए थे।' इसके आगे उन्होंने कहा कि 'मैंने आखिरी मुलाकात में स्पष्ट कहा, मैं शुरू से मना कर रहा हूं। आप ताकतवर हैं, मुझे मार सकते हैं, हाथ-पैर बांधकर ले जा सकते हैं लेकिन मैं अपनी मर्जी से नहीं आऊंगा।’ इसके बाद उन्होंने बात करना बंद कर दिया।' आमिर खान के इस बयान को लेकर बी-टाउन में खूब चर्चा हो रही है।
आमिर खान की फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
एक्टर आमिर खान के इस इंटरव्यू के साथ-साथ फिल्म 'सितारे जमीन पर' की कमाई को लेकर भी खबरों में हैं। आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। आमिर खान के बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
