Aamir Khan Starrer Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) आखिरा बार साल 2022 के अगस्त में बड़े पर्दे पर नजर आए थे। करीना कपूर खान के साथ उनकी आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। जिसके बाद से ही एक्टर किसी नई फिल्म में नजर नहीं आए हैं। अब आमिर खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है। एक इवेंट में ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए आमिर ने कहा कि हम एक फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम सितारे जमीन पर है।
Aamir Khan Announces Sitaare Zameen Par
आमिर खान की इस अनाउंसमेंट के बाद दर्शक अब काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, क्योंकि आमिर की मूवी तारे जमीन पर को आज भी काफी पसंद किया जाता है।
‘इस बार हम 10 कदम आगे जाएंगे’
फिल्म को लेकर बात करते हुए आमिर खान ने कहा, ‘हम सब लोगों में खामियां होती हैं, अच्छी बातें होती हैं इस बार हम लोग इन्हीं भावनाओं पर एक फिल्म बनाने वाले हैं। जो आपको एंटरटेन करने के साथ ही इमोशनल भी कर सकती है। मूवी की रिलीज डेट और कास्ट को लेकर फिलहाल आमिर ने कोई और खुलासा नहीं किया है।
बता दें कि आमिर, फिल्म लाहौर 1947 को प्रोड्यूस भी करने वाले हैं, जिसमें सनी देओल लीड रोल में कास्ट किए गए हैं। इस फिल्म के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
