आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। ये फिल्म द फॉरेस्ट ग्रम्प (The Forest Grump) का हिंदी रीमेक थी। लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद एक्टर ने कहा था कि मैं फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं। हालांकि हम प्रोडक्शन का काम करते रहेंगे। पिछले कुछ समय से आमिर खान को लगातार हैदराबाद में स्पॉट किया गया है। दबंग स्टार अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की वजह से हैदराबाद आ रहे हैं।
Aamir Khan (Credit pic: instagram)
रिपोर्ट के अनुसार, आमिर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद (Allu Aravind) से बात-चीत कर रहे हैं। दोनों जल्द किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं। अभी तक दोनों के बीच अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर बात हो रही हैं। Peeping Moon की रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोड्यूसर आमिर के साथ गजनी 2 (Ghajni 2) पर काम करना चाहते हैं।
गजनी 2 पर काम कर रहे हैं आमिर खान
आमिर ने गजनी में बिजनेसमैन संजय सिंघानिया का किरदार बहुत अच्छी तरीके से निभाया था। दोनों इस फिल्म की कहानी को लेकर बातचीत कर रहे हैं। मेकर्स जल्द इस प्रोजेक्ट पर अनाउंसमेट कर सकते हैं। गजनी 2 के रिलीज का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच क्या बात हो रही है इसे काफी सीक्रेट रखा गया है।
आमिर अल्लू अरविंद के अलावा आमिर इंडस्ट्री में अलग- अलग लोगों से बात कर रहे हैं। एक्टर को प्रशांत नील ने पैन इंडिया प्रोजेक्ट भी ऑफर किया है। इस प्रोजेक्ट के लिए जूनियर एनटीआर से भी बातचीत हो रही है। आमिर अपने प्रोडक्शन हाउस पर भी काम कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी एक फिल्म के लिए फातिमा सना शेख को अप्रोच किया है। इसके अलावा लापता लेडीज पर भी काम हो रहा है। फिल्म का काम प्री- प्रोडक्शन स्टेज पर है। इस साल के आखिरी तक इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। ये एक लो बजट फिल्म है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
