Dadasaheb Phalke Biopic: तो इस कारण बंद हुई आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म, जानें यहां

Dadasaheb Phalke Biopic Shelved: साल 2025 की शुरुआत में आमिर खान (Aamir Khan) और राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) ने दादा साहब फाल्के बायोपिक (Dadasaheb Phalke Biopic) के लिए हाथ मिलाया था लेकिन यह फिल्म बंद हो गई। तो चलिए जानते हैं आखिर इस फिल्म के बंद होने का क्या कारण रहा है?

Dadasaheb Phalke Biopic Shelved: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) ने 2025 की शुरुआत में दादा साहब फाल्के बायोपिक (Dadasaheb Phalke Biopic) के लिए हाथ मिलाने का फैसला किया था। इस मूवी को लेकर घोषणा भी लिया था। कुछ दिनों पहले ऐसी भी खबरें सामने आई कि आमिर खान और राजकुमार हिरानी इस प्रोजेक्ट को बंद करने जा रहे हैं। एक्टर-डायरेक्टर के इस फैसले से फैन्स भी थोड़ा निराश दिखाई दिए। मगर अब 'दादा साहब फाल्के बायोपिक' की बंद करने का असली कारण सामने आ गया है।

Aamir Khan and Rajkumar Hirani's Dadasaheb Phalke Biopic Shelved

Pic Credit: Instagram

जानिए क्यों बंद हुई 'दादा साहब फाल्के बायोपिक'

विश्वसनीय सूत्रों ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है कि आमिर खान और राजकुमार हिरानी हमेशा से ही परफेक्शन के लिए स्टैंड लेते आए हैं। आमिर खान को लग रहा था कि दादा साहब फाल्के बायोपिक की स्क्रिप्ट में उनके मुताबिक नहीं है, जिससे वो खुश नहीं थे। आमिर को लगा कि आज के दौर के दर्शकों के लिए यह स्क्रिप्ट बहुत कमजोर है। यही वजह है कि आमिर खान ने राजकुमार हिरानी के इस प्रोजेक्ट को करने के हामी नहीं भरी। बार-बार पुनर्लेखन के बाद आमिर खान और राजकुमार हिरानी ने इस प्रोजेक्ट को बंद करने का फैसला किया।

End of Feed