Aamir Khan - Akshay Kumar Clash: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। एक्टर की पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद एक्टर ने ऐलान किया था कि वो फिल्मों से ब्रेक लेकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना चाहते हैं। आमिर के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऐलान हो गया है। आमिर की फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।
Aamir Khan and Akshay Kumar (credit Pic: instagram)
ये भी पढ़ें- De De Pyaar De 2: 4 साल बाद लव रंजन और अजय देवगन ने फिर मिलाया हाथ! जानें कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म में एक्टर लीड रोल प्ले करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आमिर की फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी। आमिर को नए अंदाज में देखने के लिए फैंस काफ एक्साइटेड है। साल 2024 का क्रिसमस काफी धमाकेदार होने वाला है।
आमिर के साथ अक्षय की फिल्म होगी क्लैश
आमिर के साथ अक्षय की वेलकम 3 रिलीज होगी। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही ऐलान किया था कि अगले साल क्रिसमस पर वेलकम 3 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वेलकम 3 का निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं। इस बार फिल्म में अनिल कपूर और नाना पाटेकर नहीं है। दोनों स्टार वेलकम के फ्रेंचाइजी में नजर आए थे। इससे पहले भी अक्षय और आमिर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो चुकी है।
