70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लड़खड़ाती नितांशी गोयल का सहारा बने शाहरुख खान, वीडियो देख एक्टर के दीवाने हुए लोग

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 12, 2025, 02:07 PM IST

Shah Rukh Khan-Nitanshi Goel Video: 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (70th Hyundai Filmfare Awards 2025) से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान और नितांशी गोयल (Nitanshi Goel) का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है।

Shah Rukh Khan-Nitanshi Goel Video: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने इन दिनों 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (70th Hyundai Filmfare Awards 2025) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस इवेंट को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। इस इवेंट से शाहरुख खान के एक बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं। इस इवेंट में शाहरुख खान के अंदाज ने लोगों का दिल लूट लिया है। इसी बीच शाहरुख खान का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख खान 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) की स्टार नितांशी गोयल (Nitanshi Goel) को बचाते नजर आ रहे हैं। तो चलिए देखते हैं शाहरुख खान के इस वीडियो में क्या खास है।

70th Hyundai Filmfare Awards 2025

Image Source: Zoom Instagram

नितांशी गोयल और शाहरुख खान का वीडियो हुआ वायरल

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 इवेंट को लेकर फिर से चर्चा में आ गए हैं। शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल हो वीडियो में नितांशी गोयल एक लंबा येलो गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं। स्टेज पर चढ़ते वक्त उनकी येलो गाउन का लंबा ट्रेन उनके हील्स में फंस गया और वो थोड़ा लड़खड़ा गईं। इस दौरान शाहरुख खान ने एक्ट्रेस को तुरंत पकड़ लिया। और इसके बाद शाहरुख खान एक्ट्रेस नितांशी गोयल को पकड़कर स्टेज पर ले जाते हुए दिखे। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई शाहरुख खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed