70th Filmfare Awards: शाहरुख खान ने फिल्मफेयर को दिए ये 5 आइकॉनिक मूमेंट्स, दर्शकों के चेहरों पर आई मुस्कुराहट

70th Filmfare Awards: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर से फिल्मफेयर के मंच पर अपने जलवे बिखेरने के लिए तैयार हैं। शाहरुख खान 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से पहले भी कई दफा होस्ट के रूप में दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको शाहरुख खान ऐसे ही 5 आइकॉनिक मूमेंट्स दिखाएंगे।

70th Filmfare Awards: बॉलीवुड के नं. 1 एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से फिल्मफेयर का स्टेज अपने नाम करने के लिए तैयार हैं। गुजरात टूरिज्म के सहयोग से होने जा रहे 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के मंच किंग खान होस्ट के रूप में दिखेंगे और 11 अक्टूबर 2025 को गुजरात में जलवे बिखेरेंगे। 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से पहले भी किंग खान ने कई दफा जलवे बिखेरे हैं और फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरी है। किंग खान का चार्म और स्टाइल हमेशा से ही यादगार रहा है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको किंग खान के ऐसे ही 5 आइकॉनिक मूमेंट्स दिखाएंगे, जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।

Shah Rukh Khan Filmfare Moments

Image Source: Filmfare

जब शाहरुख खान ने दी इमोशनल स्पीच

साल 1999 में शाहरुख खान को फिल्म कुछ कुछ होता है कि लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इस अवॉर्ड को ग्रहण करने के लिए जब शाहरुख खान स्टेज पर पहुंचे तो थोड़ा इमोशनल हो गए थे। शाहरुख खान ने अवॉर्ड लेने के बाद करण जौहर, हीरू जौहर और यश जौहर का धन्यवाद कहा और अपने दिल की बात रखी। किंग खान की सालों पुरानी वो स्पीच आज भी कई लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

End of Feed