69th National Awards: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को उनकी फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी के लिए नेशनल अवॉर्ड 2023 से नवाजा गया है। एक्ट्रेस कृति सेनन को भी फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला है। इस अवॉर्ड फंक्शन में इंडियन एक्टर अल्लू अर्जुन समेत कई एक्टर्स भी नजर आए हैं। 69वें नेशनल अवॉर्ड में एक्टर्स को उनके बेहतरीन काम के लिए नवाजा गया है। पंकज त्रिपाठी, फहीदा रहमान और श्रेया गोषाल जैसी महारथी भी इस अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे और राष्ट्रपित द्रोपदी मुनमुन से अवॉर्ड रिसीव किया।
Alia Bhatt in 69th National Film Awards
इस बीच आलिया भट्ट के लुक की काफी चर्चा है। वह अपनी शादी की ही साड़ी पहनकर नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची। इस बीच उनकी मांग में सिंदूर नजर नहीं आया। जिस वजह से फैंस उनपर सवाल खड़े कर रहे हैं। आइए इन वायरल वीडियोज पर एक नजर डालते हैं।
आलिया भट्ट के लुक पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?
एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नेशनल अवॉर्ड इवेंड का लुक कई मायनों में सुर्खियों में बना हुआ है। सबसे पहले तो उनकी शादी की साड़ी की वजह से। इसके बाद उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर भी नहीं लगाया। कई लोगों का मानना है कि शादीशुदा होने के बाद भी सिंदूर न लगाने का क्या मतलब है, अगर किसी बड़े इवेंट में जाना है तो भला सिंदूर से परहेज क्यों।
इस बीच एक वायरल वीडियो में रणबीर कृति को अवॉर्ड जीतने के लिए बधाई देते नजर आ रहे हैं, जिसपर आलिया का रिएक्शन लोगो को जरा अटपटा सा लग रहा है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
