12th Fail Box Office Collection: विक्रांत मैसी स्टारर ने कंगना रनौत की 'तेजस' को चटाई धूल, कमाए इतने करोड़

12th Fail Box office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की नई फिल्म 'तेजस' के साथ रिलीज हुई विक्रांत मैसी स्टारर '12th फेल' ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो विक्रांत ने कंगना रनौत स्टारर को धूल चटा दी है। आइए देखें फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

12th Fail Box office Collection Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहरतीन एक्टर्स में से एक विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की नई फिल्म '12th फेल' (12th Fail) ने कंगना रनौत की 'तेजस' (Tejas) के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म का निर्देशन इदुस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। ट्रेलर देखने के बाद ज्यादातर लोगों को लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल रहेगी। हालांकि लोगों ने इस बात को सच कर दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। बताया जा रहा है कि विक्रांत मैसी स्टारर ने 3 दिनों में 6 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जिसे देख मेकर्स काफी खुश हैं। आइए जानें फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

12th Fail

विक्रांत मैसी की फिल्म '12th फेल' ने रिलीज के दिन 1.11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन की कमाई में 100 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखने को मिला था। फिल्म ने शनिवार को 2.51 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब रविवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म तीसरे दिन 2.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तीन दिनों के अंदर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.42 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

End of Feed