12th Fail Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पास हुई विक्रांत मैसी की 12वीं फेल, जानें पहले दिन की कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 28, 2023, 10:55 AM IST

12th Fail Box Office Collection: विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म में विक्रांत ने आईपीएस मनोज शर्मा का किरदार निभाया है। आइए जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ की कमाई की।

12th Fail Box Office Collection: विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म 12वीं फेल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म की कहानी आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा के जीवन पर आधारित है। फिल्म में एक लड़के की कहानी को दिखाया गया है जो गांव से निकलकर शहर आईपीएस की तैयारी के लिए आता है। विक्रांत ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को खूब इंप्रेस किया है। फिल्म कंगना रनौत की तेजस के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है?

विक्रांत ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। एक्टर ने अपने रोल को निभाने के लिए कई महीनों तक गांव में रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ की कमाई की है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म की दमदार कहानी लोगों को पसंद आएगी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

End of Feed