‘120 Bahadur’ Movie X Review: रोंगटे खड़े कर देती है फरहान अख्तर की वॉर ड्रामा, लोगों ने बताया मास्टरपीस

‘120 Bahadur’ Movie X Review: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की वॉर ड्रामा फिल्म '120 बहादुर' (120 Bahadur) दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस मूवी ऑडियंस की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है।

‘120 Bahadur’ Movie X Review: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर राइटर, सिंगर, डायरेक्टर और एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म '120 बहादुर' (120 Bahadur) को निर्माताओं ने 21 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज करा दिया है। रजनीश घई के निर्देशन में बनी फिल्म '120 बहादुर' में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभाया है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने फरहान अख्तर की फिल्म को देखने के बाद अपने रिव्यू साझा करने शुरू कर दिए हैं। लोगों का मानना है कि देशभक्ति पर बनी यह मूवी सभी को देखनी चाहिए और उन्हें '120 बहादुर' के साथ सिनेमाई एक्सपीरियंस भी लेना चाहिए।

‘120 Bahadur’ Movie X Review

Pic Credit: IMDb

'120 बहादुर' को मिल रहा है पॉजिटिव रिस्पांस

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म '120 बहादुर' (120 Bahadur) को चारोंओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। एक यूजर ने फिल्म '120 बहादुर' देखने के बाद अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ' अभी-अभी फरहान अख्तर की 120 बहादुर देखी और मैं यह देखकर एकदम हिल गई। वह केवल किरदार नहीं निभाते... बल्कि उसे जीते हैं। हर पल जिया हुआ लगता है, ईमानदार और गहराई से महसूस किया हुआ लगता है। यह उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक है, आप सभी के इसे महसूस करने का बेसब्री से इंतजार नहीं कर सकती हूं।' ज्यादातर लोगों ने फिल्म को 3 स्टार्स से ज्यादा दिए हैं।

End of Feed