"पवन भैया से पूछना जरूरी नहीं समझा...", Vishal Singh ने उतारा Purav Jha के चेहरे से नकाब!!

कंटेंट क्रिएटर पूरव झा का ताजा वीडियो यूट्यूब से डिलीट हो चुका है। वीडियो डिलीट होने के बाद विशाल सिंह ने पूरव पर निशाना साधा है और कहा है कि पवन भैया से पहले पूछना चाहिए था।

कंटेंट क्रिएटर पूरव झा का नया वीडियो यूट्यूब से डिलीट हो चुका है, जिस विवाद पर उन्होंने अपनी बात भी रखी है। पूरव झा ने वीडियो शेयर करके दुख जताया है कि उनके साथ ऐसा हुआ है और यूट्यूब को भी सलाह दी है कि वो अपने क्रिएटर्स की मेहनत का ध्यान रखें और यूं ही किसी की शिकायत पर वीडियो डिलीट ना करें। पूरव झा की सफाई के बाद एक्टर विशाल सिंह का ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कंटेंट क्रिएटर को जमकर लताड़ लगाई है। एक तरह से विशाल सिंह ने कहा है कि पूरव को पवन सिंह पर वीडियो बनाने से पहले उनसे इजाजत लेनी चाहिए थी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "पैसा लगता है वीडियो बनाने में...", Purav Jha ने वीडियो डिलीट विवाद पर जताया दुख, YouTube को दी सलाह

"पवन भैया से पूछना जरूरी नहीं समझा...", Vishal Singh ने उतारा Purav Jha के चेहरे से नकाब!!

"पवन भैया से पूछना जरूरी नहीं समझा...", Vishal Singh ने उतारा Purav Jha के चेहरे से नकाब!!

Vishal Singh ने साधा Purav Jha पर निशाना

पूरव सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दो अलग-अलग वीडियोज जारी किए हैं, जिनमें उन्होंने पूरव झा को आईना दिखाया है। एक वीडियो में विशाल सिंह कहते नजर आ रहे हैं, "बहुत बड़ा आया है एक्टर बनने के लिए, ब्रैड पिट का फूफा के लड़के... जब देखो बाल लगा लेगा और बोलेगा भोजपुरी का मजाक उड़ाएगा... यही है एक्टिंग... एक यूट्यूबर है पूरव झा, इसने पवन भैया की नकल करने की कोशिश की है, इसकी मैं कहानी बताता हूं एक साल पहले ही। एक साल पहले ये किसी के माध्यम से मेरे पास आया था कि विशाल भाई एक बार पवन भैया से मिलना है। बस पैर छूते हुए एक वीडियो बनाना है, जिसे मैं अपने महुआ सिंह वाले वीडियो के आगे लगाऊंगा कि पवन भैया का आशीर्वाद लेकर मैंने अपनी जर्नी शुरू किया है लेकिन पवन भैया नहीं मिले। ये दिल्ली आया, लखनऊ आया और मुंबई में भी रुका दो दिन लेकर पवन भैया नहीं मिले। बेटा तू तमीज में वीडियो बनाया कर वरना हमें भी आता है रोस्टिंग करना।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Suryaa: सनी देओल का फर्स्ट लुक हुआ आउट, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा तहलका

End of Feed